Karmosandhan
Apply OpenAdvt No: 09/2026Post: Police Sub-Inspector

BPSSC Police Sub-inspector (General Closed Cadre) Recruitment 2026 - 150 Posts

Bihar Police Subordinate Services Commission · Home Department (Police Branch), Bihar

Published 09 Jul 2026 · Updated 13 Jul 2026

Police

Total Vacancies

150 Posts

Last Date to Apply

09 Aug 2026

Active
Salary / Pay Scale

Level-6

Qualification

Graduate

Bihar Police Subordinate Services Commission (BPSSC) invites online applications for the recruitment of 150 Police Sub-inspector (General Closed Cadre) posts under the Home Department, Bihar.

BPSSC Police Sub-inspector (General Closed Cadre) Recruitment 2026 - 150 Posts

Organization

Bihar Police Subordinate Services Commission

Advt No.

09/2026

Post Name

Police Sub-Inspector

Total Vacancies

150

Pay Scale

Level-6

Age Limit

20–37 years (Age relaxation is applicable up to 40 years for UR Female/BC/EBC, and 42 years for SC/ST candidates as per Bihar Govt rules.)

Apply Window

09 Jul 2026 – 09 Aug 2026

Mode

online

Official Website

Visit Website

Official Notification Document

Official Notification PDF Document

Hosted directly on bpssc.bihar.gov.in

Preview not loading? Download the PDF or open it in a new tab.

Eligibility Snapshot

Candidates with Graduate qualification are eligible to apply.

Age Relaxation

  • General / EWS (Female)+3 yrs (up to 40 yrs)
  • BC / EBC (Male & Female)+3 yrs (up to 40 yrs)
  • SC / ST (Male & Female)+3 yrs (up to 42 yrs)

Qualification

Eligible States

Selection Process

Selection is through 5 stages.

  1. Written Competitive Examination (Preliminary)
  2. Written Competitive Examination (Main)
  3. Physical Efficiency Test (PET)
  4. Medical Examination
  5. Character and Antecedent Verification

Vacancy Breakdown

This recruitment has 150 total vacancies across 1 post.

Swipe to see more →

PostBackward Class (BC)Backward Class Women (BC-W)Economically Weaker Sections (EWS)Extremely Backward Class (EBC)Scheduled Caste (SC)Scheduled Tribe (ST)Unreserved (UR)TotalPay Scale
Police Sub-Inspector184152724260150Level-6

Application Fee

Application fee varies by category — see the table below.

  • General / EWS₹100
  • OBC / EWS₹100
  • SC / ST / PwD₹100
  • Female₹100

Bank charges for Net Banking, Credit Card, Debit Card, or UPI transactions will be borne by the candidate. No offline payment is accepted.

Important Dates

Key dates for this recruitment are listed below.

  • Online Application Start Date
  • Online Application Last Date
  • Cut-off date for eligibility (age and education)01 August 2025. Candidates must have their age calculated as of this date and must also possess their requisite bachelor's degree on or before this cut-off date.

How to Apply Step-by-Step for Bihar Police Subordinate Services Commission Recruitment 2026

Apply online at the official website before 09 Aug 2026 by following the steps below.

  1. Visit official website: Click Here
  2. Click on the Registration / Apply Online section.
  3. Fill in required personal and academic details.
  4. Upload scanned documents (Photo, Signature).
  5. Pay application fee and submit form.
  6. Download and print application copy for future reference.

Full Notification Details

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) पटना

वेबसाइट: https://bpssc.bihar.gov.in

गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार, पटना के अधीन विशेष शाखा में पुलिस अवर निरीक्षक (सामान्य संवर्ग) के रिक्त पद पर प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर सीधी नियुक्ति हेतु विज्ञापन।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि: 09/07/2026 अंतिम तिथि: 09/08/2026 विज्ञापन संख्या: 09/2026

गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार, पटना के अधीन विशेष शाखा में पुलिस अवर निरीक्षक (सामान्य संवर्ग) के पद पर अधिसूचित रिक्तियों की संख्या निम्न प्रकार है:

पद वेतनमान रिक्तियों की संख्या
पुलिस अवर निरीक्षक (सामान्य संवर्ग) Police Sub-inspector (General Closed Cadre) लेवल-6 150 (एक सौ पचास)

उपरोक्त पद पर नियुक्ति हेतु प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए विज्ञापन संख्या-09/2026 यहाँ जारी किया जा रहा है।

  1. उक्त पद पर चयन के लिए बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किया जाएगा। एक अभ्यर्थी द्वारा मात्र एक ही ऑनलाइन आवेदन भरा जा सकता है।

  2. गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार, पटना के अधीन विशेष शाखा में पुलिस अवर निरीक्षक (सामान्य संवर्ग) के पद पर नियुक्ति हेतु राज्य सरकार द्वारा विहित/वर्णित प्रावधान:

    • (i) सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार पत्रांक-23/नियुक्ति-01-97/2025-2383/सा०प्र० दिनांक-03-02-2026
    • (ii) बिहार सरकार, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) पत्र संख्या-08/ब-2-10-02/2025 गृह०आ०-663 दिनांक-14-01-2026
    • (iii) बिहार पुलिस मुख्यालय (आसूचना एवं सुरक्षा प्रभाग) का पत्र सं०/सा०शा०/सं०सं०-119/2025/6283 दिनांक-10-12-2025
    • (iv) बिहार सरकार गृह विभाग (आरक्षी शाखा) पत्र संख्या-8/विविध-10-29/2025 गृह०आ०-12257 दिनांक-22-09-2025 एवं
    • (v) बिहार पुलिस मुख्यालय (आसूचना एवं सुरक्षा प्रभाग) का पत्र सं०-सा०शा०/सं०सं०-119/2025/2542 दिनांक-26-06-2025 द्वारा प्राप्त अधियाचना
    • (vi) बिहार सरकार, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की अधिसूचना ज्ञापांक-3228 दिनांक-15-03-2024, बिहार पुलिस विशेष शाखा अवर निरीक्षक (सामान्य संवर्ग) नियमावली-2024
    • (vii) बिहार पदों एवं सेवाओं की रिक्तियों में आरक्षण (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्गों के लिए) अधिनियम,1991 (बिहार अधिनियम-3, 1992) (समय-समय पर यथा संशोधित)
    • (viii) सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार, पटना का संकल्प ज्ञापांक-294, दिनांक-07 जनवरी, 2016
    • (ix) सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार, पटना का संकल्प ज्ञापांक-2374, दिनांक-16-07-2007
    • (x) सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना का संकल्प संख्या-13185 दिनांक-03-09-2015
    • (xi) सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना का ज्ञापांक-2526 दिनांक-18-02-2016
    • (xiii) सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार, पटना की अधिसूचना संख्या-2622, दिनांक-26 फरवरी, 2019 (बिहार पदों एवं सेवाओं की रिक्तियों तथा शैक्षणिक संस्थानों में नामांकन में) (आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए) आरक्षण नियमावली, 2019
    • (xiv) विधि विभाग, बिहार सरकार, पटना की अधिसूचना संख्या-1520, दिनांक 23 फरवरी, 2019 बिहार पदों एवं सेवाओं की रिक्तियों तथा शैक्षणिक संस्थानों में नामांकन में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण अधिनियम, 2019
    • (xv) सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार, पटना के पत्र संख्या-6168, दिनांक-31-03-2023 एवं सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार, पटना के पत्र संख्या-12123 दिनांक-23-06-2023 एवं सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार पटना के पत्र सं०-5622, दिनांक-24-03-2026 (आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए)
    • (xvi) सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार, पटना का संकल्प ज्ञापांक-963, दिनांक-20 जनवरी, 2016
    • (xvii) सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार का पत्र संख्या-2342, दिनांक-15-02-2016 (महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के संबंध में रोस्टर बिंदु का निर्धारण)
    • (xviii) सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार, पटना का संकल्प ज्ञापांक-12575, दिनांक-09-07-2025 (बिहार राज्य की मूल निवासी महिलाओं को ही 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण अनुमान्य होने के संबंध में)
    • (xix) सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार का पत्र संख्या-3/एम०-44/2021सा०प्र०-5374, दिनांक-02-04-2013 (भूतपूर्व सैनिकों को दी जाने वाली उम्र सीमा में रियायत के संबंध में) तथा अन्य सुसंगत प्रावधानों के आलोक में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा उक्त रिक्तियों के लिए भर्ती की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
  3. आवेदन के लिए पात्रता:

    • 4.1 भारतीय नागरिक (Indian) पुरुष एवं महिला आवेदन कर सकते हैं।

    • 4.2 अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता: दिनांक-01-08-2025 तक स्नातक या समकक्ष।

    • 4.3 उम्र सीमा की गणना: उम्र सीमा की गणना दिनांक-01-08-2025 के आधार पर की जाएगी।

    • 4.4 अभ्यर्थियों की उम्र दिनांक-01-08-2025 को मैट्रिक अथवा समकक्ष प्रमाण-पत्र के अनुसार निम्नवत होगी:

      • (1) अनारक्षित (सामान्य) कोटि के पुरुषों के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 37 वर्ष तथा महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष।
      • (2) पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष।
      • (3) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुषों एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 42 वर्ष।
      • (4) बिहार राज्य के वैसे सरकारी सेवकों को उच्चतर वेतनमान की सेवा/संवर्ग में जाने के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं में भाग लेने हेतु अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट दी जाएगी, जिन्होंने नियमित सेवा में न्यूनतम तीन वर्षों की अवधि पूरी कर ली हो।
      • (5) असैनिक पदों पर नियुक्ति हेतु भूतपूर्व सैनिकों को अधिकतम आयु सीमा में 03 वर्ष तथा प्रतिरक्षा सेवा में बिताई गई सेवा अवधि के योग के समतुल्य रियायत दी जाएगी बशर्ते कि उनकी वास्तविक उम्र कट-ऑफ तिथि को 57 वर्ष से अधिक नहीं हो।
      • (6) अभ्यर्थी की उम्र की गणना मैट्रिक अथवा समकक्ष परीक्षा के प्रमाण-पत्र में अंकित जन्म-तिथि के आधार पर की जाएगी।
    • 4.5 अभ्यर्थियों का शारीरिक मापदंड: ऊँचाई, सीना और वजन के लिए कोई अंक देय नहीं होगा। परंतु विहित अर्हताएँ पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थी असफल घोषित किए जाएँगे।

      • (क) ऊँचाई -
        • (1) अनारक्षित (सामान्य) वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए: न्यूनतम 165 सेंटीमीटर।
        • (2) अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुषों के लिए: न्यूनतम 160 सेंटीमीटर।
        • (3) सभी वर्गों की महिलाओं के लिए: न्यूनतम ऊँचाई 155 सेंटीमीटर।
      • (ख) सीना (सिर्फ पुरुषों के लिए) -
        • (1) अनारक्षित (सामान्य) वर्ग/पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए:
          • बिना फुलाए: 81 सेंटीमीटर (न्यूनतम)
          • फुलाकर: 86 सेंटीमीटर (न्यूनतम)
          • (फुलाने के बाद सीना में कम से कम 5 सेंटीमीटर का अंतर होना अनिवार्य होगा)
        • (2) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुषों के लिए:
          • बिना फुलाए: 79 सेंटीमीटर (न्यूनतम)
          • फुलाकर: 84 सेंटीमीटर (न्यूनतम)
          • (फुलाने के बाद सीना में कम से कम 5 सेंटीमीटर का अंतर होना अनिवार्य होगा)
        • (3) महिलाओं के लिए सीना की मापी नहीं होगी।
      • (ग) वजन: सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना आवश्यक है।
  4. नियुक्ति की प्रक्रिया: नियुक्ति प्रक्रिया में लिखित एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा सम्मिलित होगी।

    • (अ) लिखित प्रतियोगिता परीक्षा:
      • (i) ऑनलाइन आवेदन के संग्रहण के उपरांत आवेदनों की संवीक्षा की जाएगी एवं जिन अभ्यर्थियों का आवेदन सही पाए जाएँगे उनके लिए लिखित प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। लिखित प्रतियोगिता परीक्षा दो चरणों में होगी यथा-प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा।
      • (ii) प्रथम चरण: प्रारंभिक परीक्षा
        • प्रारंभिक परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकृति के होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में दो सौ (200) अंकों का एक प्रश्न पत्र होगा जिसमें प्रश्नों की कुल संख्या एक सौ (100) होगी एवं परीक्षा की अवधि 2 (दो) घंटे की होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए दो (02) अंक दिए जाएँगे।
        • उक्त प्रश्न पत्र में अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, हिंदी भाषा ज्ञान, तर्कशक्ति एवं समसामयिक मुद्दों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएँगे। प्रारंभिक परीक्षा में तीस प्रतिशत (30%) से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयन पर विचार नहीं किया जा सकेगा।
        • प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर रिक्तियों के अधिकतम दस गुणा सफल अभ्यर्थियों का चयन आरक्षण कोटिवार मेघाक्रमानुसार मुख्य परीक्षा के लिए किया जाएगा, परंतु अर्हता प्राप्त अभ्यर्थियों की पर्याप्त संख्या उपलब्ध न होने की स्थिति में उक्त अनुपात (सभी कोटियों के समरूप) उपयुक्त रूप से कम किया जा सकेगा।
        • प्राप्त आवेदनों की संख्या के आधार पर एक से अधिक पालियों में परीक्षा आयोजित की जा सकती है। बहु-सत्रीय/बहु-प्रश्न पत्रीय परीक्षाओं के मूल्यांकन हेतु सामान्यीकृत (Normalized) अंकों की गणना इक्वि-परसेंटाइल पद्धति (Equi-Percentile Method) से की जाएगी।
      • (iii) द्वितीय चरण: मुख्य परीक्षा
        • प्रथम चरण में आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे।
        • (क) प्रथम प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय होगा, जिसमें 180 मिनट (3 घंटा) के समय में दो सौ (200) प्रश्न पूछे जाएँगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 01 अंक दिए जाएँगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा।
        • (ख) द्वितीय प्रश्न पत्र 60 मिनट (1 घंटा) का होगा, इसका पूर्णांक 50 अंकों का होगा। परीक्षा का विषय एवं प्रकार नीचे दिए गए तालिका के अनुसार होगा।
मुख्य परीक्षा का प्रकार समय अंक
वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय परीक्षा
प्रथम पत्र-200 अंक
(i) सामान्य अध्ययन एवं समसामयिक घटना (General studies & current affairs) (50 अंक)
(ii) गणित एवं परिमाणात्मक कौशल (Mathematics and Quantitive aptitude) (40 अंक)
(iii) तार्किक एवं विश्लेषणात्मक योग्यता (Reasoning and analytical ability) (40 अंक)
(iv) अंग्रेजी भाषा (English Language) (20 अंक)
(v) हिंदी भाषा (Hindi Language) (20 अंक)
(vi) बिहार के सामान्य ज्ञान (30 अंक)
(प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा) 3 घंटा 200 अंक
विषयनिष्ठ लिखित परीक्षा
द्वितीय पत्र-50 अंक
(i) हिंदी निबंध-15 अंक
(ii) अंग्रेजी निबंध-15 अंक
(iii) अंग्रेजी संक्षेपण (English Precis)-10 अंक
(iv) हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद-10 अंक 1 घंटा 50 अंक
        *   (ग) प्रथम प्रश्न-पत्र की उत्तर-पुस्तिका दो प्रतियों में होगी जिसकी एक प्रति आयोग के पास सुरक्षित रहेगी एवं एक प्रति अभ्यर्थी को दी जाएगी। दोनों पत्रों में कम से कम 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। लिखित परीक्षा के आधार पर रिक्तियों के 03 गुणा अभ्यर्थियों का चयन कोटिवार मेघा अनुसार शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए किया जाएगा।
        *   (घ) शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु अर्हता प्राप्त अभ्यर्थियों की पर्याप्त संख्या में अनुपलब्धता की दशा में उक्त अनुपात को उपयुक्त रूप से कम किया जा सकेगा।

*   (ब) **तृतीय चरण: शारीरिक दक्षता परीक्षा**
    *   मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों के ऊँचाई, सीना एवं वजन से संबंधित मापदंड की जाँच विज्ञापन के कंडिका-4.5 में वर्णित मापदंड के अनुरूप की जाएगी।
    *   जो अभ्यर्थी निर्धारित मापदंड के अनुरूप योग्य नहीं पाए जाएँगे उन्हें असफल माना जाएगा। शारीरिक मापदंड के लिए कोई अंक निर्धारित नहीं होगा।
  1. मेघा सूची का निर्माण:

    • (i) अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की मेघा सूची, मुख्य लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर आरक्षण कोटिवार मेघाक्रमानुसार तैयार की जाएगी।
    • (ii) लिखित परीक्षा में दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के समान अंक प्राप्त करने की दशा में मेघा सूची में उनके स्थान का अवधारण उनके जन्म-तिथि की वरीयता के आधार पर किया जाएगा अर्थात उम्र में वरीय अभ्यर्थी मेघा क्रम में ऊपर रहेंगे। समान अंक प्राप्त करने एवं समान जन्म-तिथि वाले दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों की दशा में मेघा सूची में उनके स्थान का निर्धारण उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अवधारित किया जाएगा अर्थात तुलनात्मक दृष्टिकोण से अधिक शैक्षणिक योग्यताधारी अभ्यर्थी मेघा क्रम में ऊपर रहेंगे। इसके बावजूद यदि एक से अधिक अभ्यर्थी समान प्राप्तांक एवं समान जन्म-तिथि वाले हों तथा समान शैक्षणिक योग्यता वाले हो तो ऐसे अभ्यर्थियों की वरीयता उनके दसवीं बोर्ड परीक्षा के प्रमाण-पत्र में यथा उल्लिखित नाम के हिंदी वर्णमाला के क्रम के अनुसार अवधारित की जाएगी।
    • (iii) अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की अनुशंसा बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा नियुक्ति प्राधिकार विशेष शाखा में पदस्थापित पुलिस उप-महानिरीक्षक को नियुक्ति हेतु भेजी जाएगी।
  2. रिक्ति: सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार के पत्रांक-23/नियुक्ति-01-97/2025-2383/सा०प्र०, दिनांक-03-02-2026 द्वारा प्राप्त अधियाचना के अनुसार विशेष शाखा में पुलिस अवर निरीक्षक (सामान्य संवर्ग) पद की रिक्तियों का विवरण निम्नवत है:

क्र० सं० कोटि कोटिवार कुल रिक्ति की संख्या महिलाओं के लिए 35% आरक्षित पदों की कोटिवार संख्या स्वतंत्रता सेनानियों के पोता/पोती/नाति/नतिनी के अनुमान्य पद
1 गैर आरक्षित वर्ग 60 21 03
2 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 15 05
3 अत्यंत पिछड़ा वर्ग 27 09
4 अनुसूचित जाति 24 08
5 पिछड़ा वर्ग 18 06
6 पिछड़ा वर्ग की महिला 04 -
7 अनुसूचित जनजाति 02 -
योग 150
  1. आरक्षण:

    • (i) बिहार पदों एवं सेवाओं की रिक्तियों में आरक्षण (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्गों के लिए) अधिनियम, 1991 (बिहार अधिनियम 3, 1992) (समय-समय पर यथा संशोधित) के प्रावधानों के अनुसार आरक्षण लागू होगा।
    • (ii) महिलाओं के लिए प्रावधान:
      • बिहार पदों एवं सेवाओं की रिक्तियों में आरक्षण (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्गों के लिए) अधिनियम, 1991 (अधिनियम 3, 1992) (समय-समय पर यथा संशोधित) के प्रावधानों के अनुसार पिछड़े वर्गों की महिलाओं के लिए 3 प्रतिशत आरक्षण को अक्षुण्ण रखते हुए, शेष आरक्षित एवं गैर आरक्षित वर्गों के 97 प्रतिशत पदों के विरुद्ध 35 प्रतिशत पद, प्रत्येक आरक्षण कोटि में, अलग-अलग महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। यह आरक्षण क्षैतिज आरक्षण होगा। सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार, पटना का संकल्प ज्ञापांक-12575, दिनांक-09-07-2025 के द्वारा 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण बिहार राज्य की मूल निवासी महिलाओं को ही अनुमान्य किया गया है।
      • परंतु, यह भी कि बिहार अधिनियम 3, 1992 की धारा 4(3) में निहित प्रावधान के अनुसार महिलाओं के लिए उपर्युक्त 35 प्रतिशत के अतिरिक्त यथास्थिति मेधानुसार भी महिलाओं की नियुक्ति की जा सकेगी।
    • (iii) बिहार राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों के पोता/पोती/नाति/नतिनी के लिए प्रावधान:
      • सामान्य प्रशासन विभाग के संकल्प संख्या-13185, दिनांक-03-09-2015 के अनुसार बिहार राज्य के वैसे स्वतंत्रता सेनानियों, जिन्हें केंद्र सरकार द्वारा पेंशन स्वीकृत है, के पोता/पोती/नाति/नतिनी के लिए नियुक्ति में 2 (दो) प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान लागू रहेगा। चयनित उम्मीदवार जिस आरक्षित/गैर आरक्षित वर्ग से संबंधित होंगे, उनकी गिनती उसी आरक्षित/गैर आरक्षित वर्ग में की जाएगी।
    • (iv) बिहार पदों एवं सेवाओं की रिक्तियों में (आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए) आरक्षण अधिनियम, 2019 के प्रावधान लागू होंगे। इस हेतु वित्तीय वर्ष 2025-2026 की आय एवं परिसंपत्तियों के आधार पर बना हुआ प्रमाण-पत्र अनुमान्य होगा। प्रमाण-पत्र निर्गत किए जाने की तिथि से एक वर्ष के लिए वैध माना जाएगा।
      • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की विवाहित/तलाकशुदा/परित्यक्ता/ महिला के पक्ष में आय एवं परिसंपत्ति प्रमाण-पत्र सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना के पत्रांक-5622, दिनांक-24-03-2026 के आधार पर निर्गत होने पर ही मान्य होगा।
    • (v) किसी भी प्रकार के आरक्षण (महिलाओं के 35% आरक्षण सहित) का लाभ, केवल बिहार राज्य के मूल निवासियों को ही अनुमान्य होगा। अन्य राज्यों के आरक्षण कोटि के अभ्यर्थियों की गणना अनारक्षित कोटि के अभ्यर्थी के रूप में की जाएगी। तदनुसार उनके लिए अनारक्षित कोटि के अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित आयु सीमा तथा अन्य अर्हताएँ लागू होंगी। अतएव अन्य राज्यों के आरक्षण कोटि के अभ्यर्थियों को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने आवेदन-पत्र में स्वयं को अनारक्षित कोटि/श्रेणी का अभ्यर्थी घोषित करते हुए आवेदन समर्पित करें, अन्यथा स्थिति में उनको अयोग्य माना जाएगा।
  2. कट-ऑफ तिथि: सभी अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, अन्य अर्हता एवं अनुभव, बिहार सरकार के सरकारी सेवक होने का प्रमाण-पत्र एवं भूतपूर्व सैनिकों की आयु गणना के लिए कट-ऑफ तिथि-01 अगस्त, 2025 निर्धारित की जाती है।

  3. नियुक्ति प्राधिकार: प्राप्त अधियाचना के अनुसार विशेष शाखा में पुलिस अवर निरीक्षक (सामान्य संवर्ग) पद हेतु नियुक्ति प्राधिकार पुलिस उप-महानिरीक्षक (विशेष शाखा) होंगे।

  4. चिकित्सीय जाँच, चरित्र एवं पूर्ववृत्त सत्यापन:

    • उपरोक्त पद पर नियुक्ति से पूर्व सभी चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सीय परीक्षण, चरित्र एवं पूर्ववृत्त का सत्यापन नियुक्ति प्राधिकार द्वारा यथाविहित नियम के अनुसार कराया जाएगा। प्रतिकूल प्रतिवेदन प्राप्त होने एवं/अथवा अभ्यर्थियों द्वारा तथ्यों को छुपाए जाने की स्थिति में संबंधित अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए अयोग्य घोषित किए जाएँगे।
    • अभ्यर्थी को ऐसे रोग, गठन विकार या दैहिक दुर्बलता से मुक्त होना चाहिए जिसके चलते वह निर्धारित कर्तव्यों के निर्वहन के लिए अयोग्य हो सकता हो।
    • टिप्पणी 1: नियुक्ति के पूर्व सभी चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सकिय परीक्षण कराया जाएगा। दृष्टि बोध, कलर ब्लाइंडनेस, श्रवण शक्ति, हकलाहट, फ्लैट-फुट एवं नॉकिंग-नी आदि की जाँच चिकित्सकिय जाँच में की जाएगी। नियुक्ति के लिए चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सकिय परीक्षण में योग्य पाया जाना अनिवार्य होगा।
    • टिप्पणी 2: हकलाना या तुतलाना जैसी त्रुटि अभ्यर्थी को चुनाव के लिए अपात्र बना देगी।
    • टिप्पणी 3: किसी अभ्यर्थी के विरुद्ध न्यायालय में आपराधिक मामला लंबित होने अथवा न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध घोषित किए जाने पर उसे नियुक्ति के लिए अयोग्य माना जाएगा।
  5. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:

    • उपरोक्त पद पर चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन भरने की पद्धति अपनायी गई है। विहित पद्धति एवं प्रक्रिया के संबंध में आयोग की वेबसाइट- https://bpssc.bihar.gov.in के “Bihar Police” Tab पर विस्तार से बताया गया है।
    • सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित मूल्य (परीक्षा शुल्क के रूप में) पर ऑनलाइन आवेदन का क्रय करना होगा। आवेदन का मूल्य ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से प्राप्त किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के मूल्य का भुगतान करना अनिवार्य होगा। जिन अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन का रजिस्ट्रेशन करने/आवेदन समर्पित करने के बाद आवेदन के शुल्क को संबंधित बैंक से चार्ज बैक की मांग कर वापस ले लिया जाएगा उनके आवेदन को अस्वीकृत करते हुए उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।
  6. सभी वर्ग/कोटि की पुरुष/महिला अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन का मूल्य 100/- (एक सौ) रुपये है।

  7. उपरोक्त राशि के अतिरिक्त बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग अभ्यर्थियों से कोई राशि नहीं लेगा, किंतु नेट बैंकिंग (Net Banking) या क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड (Credit/Debit Card) प्रयोग करने पर बैंक चार्जेस का वहन अभ्यर्थियों को करना होगा। देश में प्रचलित क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड (Credit/Debit Card) एवं नेट बैंकिंग (Net Banking)/UPI के ट्रांजेक्शन (Transaction) ही अनुमान्य होंगे इसके अतिरिक्त कोई अन्य Payment Mode मान्य नहीं होगा।

  8. ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए आवश्यक निर्देश:

    • (i) ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए वेबसाइट पर आवश्यक दिशा निर्देश उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन भरने के पूर्व सभी दिशा निर्देशों का भली-भाँति अध्ययन कर लें तथा आवेदन भरने के क्रम में सभी सूचनाएँ सही-सही अंकित करें। यदि कोई सूचना झूठी या गलत पायी जाएगी तो आवेदन को रद्द करने के साथ-साथ आवश्यक कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।
    • (ii) ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए अभ्यर्थी बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की वेबसाइट-https://bpssc.bihar.gov.in के “Bihar Police” Tab पर जाकर Advt. No.- 09/2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करेंगे। इसी पृष्ठ पर दिए गए आवेदन संबंधी लिंक पर क्लिक करने के पश्चात आवेदन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सकती है।
    • (iii) पंजीकरण और भुगतान करने से पहले, एक वैध एवं सक्रिय मोबाइल नंबर और ई-मेल आई०डी० रखें जो यथासंभव आपके नाम से पंजीकृत हो, उसका प्रयोग कर अभ्यर्थी अपना पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण करने के लिए मोबाइल नंबर तथा ई-मेल आई०डी० अनिवार्य है। यदि आपकी अपनी ई-मेल आई०डी० (e-mail Id) नहीं है तो अपनी ई-मेल आई०डी० (e-mail Id) अवश्य बना लें क्योंकि ऑनलाइन आवेदन भरने के क्रम में एवं चयन प्रक्रिया के दौरान आवश्यकतानुसार महत्वपूर्ण सूचनाएँ आपके ई-मेल आई०डी० (e-mail Id) एवं आपके मोबाइल फोन पर साझा की जाएँगी।
    • (iv) भर्ती के अंतिम चरण के पूर्ण होने तक आयोग अभ्यर्थी से उसी मोबाइल नंबर/ई-मेल आई०डी० पर संवाद करेगा, जो पंजीकरण के दौरान दिया गया है। गलत या अमान्य या डिस्कनेक्ट किया गया मोबाइल नंबर या ई-मेल आई०डी० के लिए आयोग जिम्मेवार नहीं होगा।
    • (v) अभ्यर्थी को आवेदन एवं बैंक शुल्क के मूल्य का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। आवेदकों को भुगतान करते समय सावधानी बरतनी चाहिए और एकल आवेदन के लिए कई भुगतानों से बचना चाहिए। किसी भी मामले में सफल भुगतान के बाद आवेदन शुल्क की राशि लौटाई नहीं जाएगी। अगर बिजली या इंटरनेट की विफलता या बैंक लिंक की धीमी गति के कारण राशि की कटौती हो जाती है और पंजीकरण नहीं हो पाता है तो शुल्क/राशि 07 (सात) कार्य दिवस के बाद Payment Gateway द्वारा लौटा दी जाएगी।
    • (vi) एक मोबाइल नंबर से मात्र एक ही आवेदन भरा जा सकेगा। आवेदन भरते समय मोबाइल फोन अभ्यर्थी के पास होना चाहिए क्योंकि उसी मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से रजिस्ट्रेशन आई०डी० एवं पासवर्ड (Password) भेजा जाएगा। यही रजिस्ट्रेशन आई०डी० एवं पासवर्ड (Password) आपके रजिस्टर्ड ई-मेल आई०डी० पर भी भेजा जाएगा।
    • (vii) आवेदन भरने के पूर्व अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लेंगे कि वे विज्ञापन के अनुसार सभी पात्रता पूर्ण करते हैं।
    • (viii) एक अभ्यर्थी द्वारा मात्र एक ही ऑनलाइन आवेदन भरा जा सकता है। किसी अभ्यर्थी द्वारा एक से अधिक आवेदन भरे जाने की स्थिति में उनके सभी आवेदनों को अस्वीकृत कर दिया जाएगा। जो अभ्यर्थी फर्जी नाम एवं पते के आधार पर आवेदन करेंगे उनको अपात्र मानते हुए, उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।
    • (ix) अभ्यर्थी दसवीं/समकक्ष की बोर्ड परीक्षा के मूल प्रमाण-पत्र के आधार पर अपनी जन्म-तिथि का सही-सही उल्लेख करेंगे। आवेदन में अभ्यर्थी अपना नाम, पिता/पति का नाम, पता आदि सभी सूचनाएँ बिल्कुल सही-सही भरेंगे। प्रमाण-पत्रों से मिलान के समय यदि इनमें कोई भिन्नता पायी जाती है तो अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
    • (x) आवेदन में यदि आवेदक गलत आरक्षण कोटि प्रविष्ट करते हैं तो उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। अतः आवेदक पूर्णतः आश्वस्त हो लें कि वे किस वर्ग अथवा कोटि के हैं।

Frequently Asked Questions

What is the application fee for the BPSSC Bihar Police SI Recruitment 2026?

The application fee is Rs. 100/- for all candidate categories, including males, females, and reserved category candidates. The fee must be paid online.

What is the vital cut-off date for age calculation for the Bihar Police Daroga vacancy?

The minimum and maximum age limits for all categories are calculated based on the cut-off date of 01 August 2025.

What is the salary of a Bihar Police Sub-Inspector in 2026?

Selected Sub-Inspectors are placed in the Level-6 pay matrix under the 7th CPC, with a basic pay scale ranging from Rs. 35,400 to Rs. 1,12,400 per month, plus applicable allowances.

Are female candidates eligible to apply for this post?

Yes, female candidates are highly encouraged to apply. Out of the 150 total vacancies, 49 posts (35%) are horizontally reserved for women. The minimum height requirement for female candidates is 155 cm, with a minimum weight of 48 kg.

K

Karmosandhan Editorial Desk

Content Editor & Govt Job Expert

Updated 13 Jul 2026

Source: Official Notification published on Bihar Police Subordinate Services Commission on 09 Jul 2026.

Disclaimer: Karmosandhan is an educational news portal and is not affiliated with any government body. All information provided is for educational and awareness purposes only. Please verify details from the official notification before applying.

Related Jobs

BPSSC Police Sub-inspector (General Closed Cadre) Recruitment 2026 - 150 Posts

Last Date: 09 Aug 2026

Apply Online